जज लोया की मौत: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई आज, जांच होगी या नहीं?

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: July 31, 2018 09:00 IST2018-07-31T08:33:41+5:302018-07-31T09:00:27+5:30

Judge Loya Case Review Petition Hearing Updates: गुजरात के सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस की सुनवाई कर रहे सीबीआई कोर्ट के जज बीएच लोया की संदिग्ध मौत पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई।

Judge BH Loya Case: Supreme Court hearing on Bombe Lawyers Association review plea live updates | जज लोया की मौत: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई आज, जांच होगी या नहीं?

जज लोया की मौत: सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई आज, जांच होगी या नहीं?

नई दिल्ली, 31 जुलाईः गुजरात के सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस की सुनवाई कर रहे सीबीआई कोर्ट के जज बीएच लोया की संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को एक पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई होगी। यह पुनर्विचार याचिका मई महीने में बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन ने दा‌खिल की थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में इस मामले से संबंधित जांच की मांग करने वाली एक याचिका खारिज की जा चुकी है। इस सुनवाई से उम्मीद की जा रही है कि जज लोया की मौत पर जांच होगी या नहीं, यह तय हो जाएगा।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते महीने सुप्रीम कोर्ट ने जज लोया की मौत की जांच की याचिका पर फैसला देते हुए इस केस से जुड़ी हुई सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि, इस मामले में अब कोई भी स्वतंत्र जांच नहीं की जाएगी। याचिका में बीएच लोया की मौत सामान्य होने की बात को चुनौती दी गई थी। हालांकि कोर्ट ने पाया कि जज लोया की सामान्य मौत की बात में कोई भी विषमता नहीं थी।

वहीं इस फैसले के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि इस केस में पूरी तरह से बेबुनियाद आरोप लगाकर मुझे टारगेट किया गया। अब देश की सर्वोच्च अदालत ने फैसला दिया है, कांग्रेस उसे भी तो माने। क्या राहुल गांधी न्यायालय को कांग्रेस कार्यालय में ही बैठाना चाहते हैं? राजनीति की लड़ाई को जनता के बीच लड़ा जाए।

English summary :
Judge Loya Case Review Petition Hearing in Supreme Court: This reconsideration petition was filed by the Bombay Lawyer's Association in May.


Web Title: Judge BH Loya Case: Supreme Court hearing on Bombe Lawyers Association review plea live updates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे