लाइव न्यूज़ :

बिहार में न्यायाधीश पर हमला मामला : बिहार पुलिस संघ ने स्वतंत्र जांच की मांग की

By भाषा | Updated: November 20, 2021 19:40 IST

Open in App

मधुबनी (बिहार), 20 नवंबर बिहार पुलिस संघ (बीपीए) ने शनिवार को झंझारपुर में अनुमंडल न्यायालय के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-1) पर दो पुलिसकर्मियों द्वारा उनके कक्ष में घुसकर कथित रूप से हमला करने के मामले में उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की। बीपीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में बीपीए ने शुक्रवार को मधुबनी जिले के सभी थाना प्रभारियों (एसएचओ) की बैठक बुलाई थी। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें घटना की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की गई और इस निर्णय से बीपीए प्रमुख मृत्युंजय सिंह, बीपीए की मधुबनी इकाई के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार को अवगत कराया गया।

कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पूरी जांच के बाद सचाई सामने आनी चाहिए। यदि पुलिसकर्मी जिम्मेदार हैं तो उन्हें दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन अदालत परिसर में पुलिसकर्मियों की पिटाई करने वालों के खिलाफ भी मामले दर्ज होने चाहिए। हम चाहते हैं कि न्याय मिले।’’

घटना के कुछ घंटों के भीतर बृहस्पतिवार को पटना उच्च न्यायालय ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

इस घटना को ‘‘अभूतपूर्व और चौंकाने वाला’’ बताते हुए न्यायमूर्ति राजन गुप्ता और न्यायमूर्ति मोहित कुमार शाह की पीठ ने डीजीपी को 29 नवंबर को सुनवाई की अगली तारीख पर अदालत में मौजूद रहने का भी निर्देश दिया।

उच्च न्यायालय के बयान के अनुसार, ‘‘प्रभारी अधिकारी गोपाल कृष्ण, एसएचओ और घोघरडीहा के पुलिस उपनिरीक्षक अभिमन्यु कुमार शर्मा जबरन एडीजे-1 अविनाश कुमार के कक्ष में घुस गए और उनसे दुर्व्यवहार करने लगे।

बयान में कहा गया है कि न्यायाधीश के विरोध करने पर दोनों पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी और बदतमीजी की। इतना ही नहीं बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। उन्होंने न्यायाधीश पर हमला करने के इरादे से अपनी सर्विस रिवॉल्वर भी निकाल ली। हालांकि, अदालत के कुछ कर्मचारी और वकील वहां पहुंच गए, जिससे उनकी जान बच गई।

किसी मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पुलिसकर्मी अदालत कक्ष में आए थे। स्थानीय पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो