लाइव न्यूज़ :

कौशांबी जिले में न्यायाधीश और पेशकार हुए संक्रमित : जिला अदालत तीन दिन के लिए बंद

By भाषा | Updated: April 1, 2021 11:02 IST

Open in App

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), एक अप्रैल कौशांबी जिले में दो न्यायाधीशों और एक पेशकार के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला न्यायालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पी. एन. चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को न्यायालय परिसर में व्यापक स्तर पर कोविड-19 की जांच कराई गई थी जिसमें अपर सिविल जज जूनियर डिविजन वर्ग के दो न्यायाधीश और एक पेशकार में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि एक जज और पेशकार का इलाज प्रयागराज में किया जा रहा है जबकि एक अन्य संक्रमित जज का उपचार कौशांबी जिला अस्पताल में हो रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद न्यायालय को एहतियातन एक से तीन अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। पूरे न्यायालय परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। अब जनपद न्यायालय सोमवार पांच अप्रैल को खुलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह