लाइव न्यूज़ :

JP Nadda In Jhalawar: 'उनका गठबंधन घोटालों का गठबंधन है', विपक्ष पर जमकर बरसे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 3, 2024 15:54 IST

JP Nadda In Jhalawar: लोकसभा चुनावों को देखते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को राजस्थान के दौरे पर थेये इंडी अलायंस भ्रष्टाचार बचाओ और परिवारवादी अलायंस हैगरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है

JP Nadda In Jhalawar:लोकसभा चुनावों को देखते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी चल रही है। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां बुधवार को उत्तर प्रदेश में थे तो वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को राजस्थान के दौरे पर थे।

यहां झालावर में उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। नड्डा ने अपने संबोधन के दौरान इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला किया। जेपी नड्डा ने कहा कि आज कल इंडी अलायंस बहुत चल रहा है। ये इंडी अलायंस भ्रष्टाचार बचाओ और परिवारवादी अलायंस है। जहां अध्यक्ष परिवार का, पार्लियामेंट्री बोर्ड परिवार का, जनरल सेक्रेटरी परिवार का और उसमें मंत्री भी परिवार का। ऐसी परिवारवादी पार्टियां अपनी पार्टी को बचाने में लगी हैं। 

10 साल के कार्यकाल के बारे में बताया

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल में लिए गए फैसलों के बारे में जनता को बताया। उन्होंने कहा कि  गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। परिणाम स्वरूप आज देश में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज गांवों की तस्वीर बदल गई है। ऐसे 18,000 गांव थे, जहां पहले की सरकारों के दौरान बिजली नहीं थी। 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने मात्र 1,000 दिन में 18,000 गांवों को बिजली पहुंचाई।

आज भारत की आकांक्षा है-एक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार हो। एक विकास युक्त सरकार हो। मोदी के नेतृत्व में तेज गति से देश आगे बढ़े। अकल्पनीय विकास के माध्यम से भारत एक 'विकसित देश' के रूप में खड़ा हो जाए। 2014 के बाद से 3,50,000 से अधिक गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है। 5 लाख गांव खुले में शौच से मुक्त हैं, और 12 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ पक्के घर बनाए गए हैं।

टॅग्स :जेपी नड्डालोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह