लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत के भाजपा नेताओं को दिया 85 सीटों का लक्ष्य, 2019 में मिली थी 55 सीटें

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 11, 2023 09:54 IST

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर पार्टी का दक्षिण भारत में लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जेपी नड्डा ने साल 2019 के आम चुनाव में मिले 55 सीटों के मुकाबले अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत से 85 सीटें जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2024 के आम चुनाव के लिए दक्षिण भारत में निर्धारित किया लक्ष्य भाजपा ने लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत से 85 सीटें जुटाने का लक्ष्य रखा हैभाजपा को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत में 55 सीटें मिली थीं

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर पार्टी का दक्षिण भारत में लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने साल 2019 के आम चुनाव में मिले 55 सीटों के मुकाबले अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत से 85 सीटें जुटाने का लक्ष्य रखा है।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार जेपी नड्डा के साथ हैदराबाद में पिछले सप्ताह आयोजित हुई पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने वाले नेताओं ने बताया कि पार्टी प्रमुख नड्डा ने दक्षिण भारत के भाजपा नेताओं को साल 2019 में पार्टी को मिली 55 सीटों से कम से कम 30 अधिक सीटें जीतने को कहा है।

खबरों के अनुसार पिछले हफ्ते हैदराबाद में संपन्न हुई तीन क्षेत्रीय बैठकों की श्रृंखला में 11 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश इकाइयों में हैदराबाद भाजपा के पदाधिकारी ने भी हिस्सा लिया था। उसी बैठक में शामिल एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी प्रमुख नड्डा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 85 सीटें जितने की रूपरेखा तैयार करने और कुछ दिनों में रिपोर् पेश करने के लिए कहा है।

भाजपा नेता ने कहा, "11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लोकसभा की कुल 183 सीटें हैं, जिसमें भाजपा ने केवल कर्नाटक में बड़ी जीत हासिल की थी। जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक में कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र, केरल और तमिलनाडु के नेताओं के अलावा महाराष्ट्र, गोवा, अंडमान, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, दमन और दीव के पदाधिकारी मौजूद थे।"

उन्होंने कहा, “पार्टी तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में जीत की संभावनाएं तलाश रही है। इसके अलावा हमें हाल के राजनीतिक बदलावों के बाद महाराष्ट्र में जीत की उम्मीद है।”

भाजपा नेता ने कहा, “इस मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा हुई कि 2024 के चुनाव में लाभार्थियों पर विशेष फोकस करने की बात कही गई। बैठक में कहा गया कि देशभर में लाभार्थियों का कवरेज पात्र मतदाताओं के 60-65 फीसदी से अधिक है। इसलिए पार्टी को उन लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचना है।''

टॅग्स :BJPकर्नाटकतेलंगानाहैदराबादhyderabad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया