लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा बने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, शाम को पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 14:38 IST

गृह मंत्री अमित शाह के बतौर गृह मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद जून, 2019 में जेपी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह का कार्यकाल पिछले वर्ष जनवरी में पूरा हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव को टाल दिया गया था। अमित शाह के बतौर गृह मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद जून, 2019 में जेपी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। नड्डा निर्विरोध चुने गए हैं। नड्डा का कार्यकाल 2023 तक रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को उन्हें बधाई देने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे और सम्मानित करेंगे। नड्डा से पहले अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। केन्द्रीय गृह मंत्री बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।   बीजेपी मुख्यालय में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित कई नेता मौजूद हैं।

पिछले साल जून में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए जेपी नड्डा अमित शाह की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बनेंगे। मौजूदा समय में गृह मंत्री का उत्तरदायित्व निभा रहे शाह ने साढ़े पांच वर्षों तक भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाई और उनके अध्यक्ष रहते 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की और पूरे देश में पार्टी का विस्तार हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नड्डा को बधाई देने के बाद बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक नेता के तौर पर नड्डा के निरंतर के आगे बढ़ने के बारे में बात की और कहा कि वह एक ‘प्रेरक’ कार्यकर्ता रहे हैं।

अमित शाह का कार्यकाल पिछले वर्ष जनवरी में पूरा हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव को टाल दिया गया था। अमित शाह के बतौर गृह मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद जून, 2019 में जेपी नड्डा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है