लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और महान दल की यात्राएं शुरू

By भाषा | Updated: August 16, 2021 16:36 IST

Open in App

लखनऊ, 16 अगस्त उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने वाले दो छोटे दलों जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) और महान दल ने सोमवार को बलिया और पीलीभीत से ‘भाजपा हटाओ’ के नारे के साथ यात्राओं की शुरुआत की।

बलिया में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) द्वारा 'भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ' के नारे के साथ ‘जनवादी जन क्रांति यात्रा’ निकाली जा रही है, वहीं महान दल ने पीलीभीत के बीसलपुर से ‘जनाक्रोश यात्रा' की शुरुआत की।

प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई इन यात्राओं के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। केंद्र सरकार में शामिल किये गये उत्तर प्रदेश के तीन मंत्रियों ने सोमवार को ही 'जन आशीर्वाद यात्रा' की अलग-अलग इलाकों से शुरुआत की।

बलिया से मिली खबर के मुताबिक जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के संस्थापक डॉ. संजय चौहान के नेतृत्व में यात्रा शुरू हुई जिसे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों से गुजरते हुए 31 अगस्त को अयोध्या पहुंचेगी जहां इसका समापन होगा।

इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि अगस्‍त महीने में ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजो भारत छोड़ो’ का नारा दिया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा नीत सरकार के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोगों को बांट कर सत्ता में बने रहना चाहती है।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा 2022 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए जनजागरूकता फैलायेगी।

चौहान ने कहा कि उनकी पार्टी अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जोरशोर से प्रयास करेगी।

पीलीभीत से मिली खबर के अनुसार महान दल की ‘जनाक्रोश यात्रा’ को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि इस सरकार में किसान, नौजवान और मध्यमवर्गीय व्यक्ति परेशान हैं।

पुलिस के अनुसार रैली के दौरान महान दल के कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर स्थिति नियंत्रित की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है