लाइव न्यूज़ :

पत्रकारों को कोरोना टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता

By भाषा | Updated: May 4, 2021 22:54 IST

Open in App

लखनऊ, चार मई उत्‍तर प्रदेश सरकार ने राज्य में पत्रकारों और उनके परिवारों को कोरोना टीकाकरण में प्राथमिकता देने का मंगलवार को फैसला लिया।

सरकारी बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने निर्देश दिया है कि पत्रकारों और उनके परिवार के लिए अलग से टीका केंद्र बनाए जाएं और प्राथमिकता के आधार पर उनका टीकाकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि सभी पत्रकारों का टीकाकरण सुनिश्चित करें, जरुरत होने पर उनके दफ्तरों में जाकर भी टीका लगाया जा सकता है। पत्रकारों के परिवार में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाया जाए।

सरकार ने पत्रकार की मृत्यु होने पर आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश में सरकार अब पत्रकारों की मदद के लिए केंद्र की कल्याण योजना का लाभ देने जा रही है। अब इस योजना का लाभ गैर मान्यता प्राप्त और स्‍वतंत्र पत्रकार भी उठा सकेंगे।

बयान के अनुसार, योजना की पात्रता के लिए भारत सरकार या किसी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश की सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए। यदि मान्यता प्राप्त नहीं है तथा वे प्रिंट, इलेक्ट्रानिक अथवा वेब आधारित सेवाओं में पिछले कम से कम पांच वर्षों से जुड़े हैं तो भी वे इस योजना के दायरे में आएंगे।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि पत्रकार की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos