लाइव न्यूज़ :

पत्रकारों को ‘कोविड योद्धाओं’ की श्रेणी में शामिल किया जाए : प्रेस काउंसिल

By भाषा | Updated: May 6, 2021 16:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई भारतीय प्रेस परिषद् (पीसीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसने केंद्र और राज्य सरकारों से अनुशंसा की है कि पत्रकारों को भी ‘कोविड योद्धाओं’ की श्रेणी में शामिल किया जाए और उन्हें बीमा कवर भी मुहैया कराया जाए।

पीसीआई ने एक बयान जारी कर कहा कि ओडिशा, बिहार और मध्यप्रदेश की सरकारों ने पत्रकारों को ‘‘महामारी की इस स्थिति में उनके कड़े परिश्रम के लिए अग्रिम मोर्चे का कर्मी’’ माना है और उन्हें वित्तीय सहयोग दिया है।

पीसीआई ने पत्रकारों को बीमा देने के संबंध में केंद्र, राज्य और संघ शासित क्षेत्र की सरकारों से अनुशंसा की है और कहा है कि पत्रकारों को कोविड योद्धाओं की श्रेणी में शामिल किया जाए।

पीसीआई ने पिछले वर्ष सितम्बर के अपने प्रस्ताव को फिर से दोहराते हुए सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार से अपील की है कि हरियाणा सरकार की तरह वे भी पत्रकारों के लिए समूह बीमा योजना बनाएं और उसे लागू करें।

परिषद् ने केंद्र, राज्य और संघ शासित प्रदेश की सरकारों से अनुशंसा की है कि चिकित्सकों की तरह ही पत्रकारों को ‘कोविड योद्धाओं’ की श्रेणी में शामिल किया जाए और उन्हें वही लाभ दिए जाएं और कोविड-19 के कारण जिन पत्रकारों की मौत हुई है उनके परिवार को तुरंत वित्तीय सहयोग दिया जाए।

बयान में कहा गया है कि परिषद् केंद्र सरकार के साथ ही सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से अपील करती है कि पत्रकारों के कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,12,262 नए मामले सामने आए हैं और 3980 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे