लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिये पत्रकारों को अग्रिम पंक्ति का कर्मी माना जाए : फडणवीस

By भाषा | Updated: May 12, 2021 15:06 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई महाराष्ट्र के नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मांग की कि पत्रकारों, और छायाकारों को कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण में अग्रिम पंक्ति का कर्मचारी माना जाए।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में भाजपा नेता ने कहा कि देश के कम से कम 12 राज्यों ने पत्रकारों और छायाकारों को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के तौर पर मान्यता दे कर उनका टीकाकरण कराया है।

फडणवीस ने कहा, “देश में करीब 12 राज्यों ने पत्रकारों और छायाकारों को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी के तौर पर मान्यता दी है और उन्हें टीका लगवाया है। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में इस बारे में फैसला अब तक लंबित है।”

उन्होंने कहा कि इस महामारी की पहली और दूसरी लहर की चपेट में आकर कई मीडियाकर्मियों की जान जा चुकी है।

उन्होंने कहा, “पत्रकारों का ध्यान रखना हमारा दायित्व है। एक बार अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी के तौर पर मान्यता मिलने के बाद उन्हें टीकाकरण अभियान में प्राथमिकता मिलेगी।”

ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, पश्चिम बंगाल उन प्रदेशों में शामिल हैं जिन्होंने पत्रकारों को अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी के तौर पर मान्यता दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो