लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली में पत्रकार के मोबाइल की चोरी हुई, पुलिस बदमाशों को ढूढने में जुटी

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च दक्षिणी दिल्ली के एक व्यस्त फ्लाईओवर पर चलते ऑटोरिक्शा से एक पत्रकार का मोबाइल फोन छीनकर फरार हुए तीन व्यक्तियों का पता लगाने के लिए पुलिस मोबाइल टावरों से प्राप्त सूचनाओं की मदद ले रही है ।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंगलवार शाम को तीनों आरोपी मोदी मिल फ्लाईओवर पर पत्रकार कुणाल दत्त का मोबाइल झपटकर भाग गये। एक जानी मानी संवाद समिति के पत्रकार दत्त तिपहिया वाहन से जा रहे थे। झपटमार मोटरसाइकिल पर सवार थे।

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी जिसके बाद मंगलवार रात को प्राथमिकी दर्ज की गयी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमारी नजर मामले पर है और जांच चल रही हैं। हम तीनों का पता लगाने के लिए मोबाइल टावरों से मिली सूचना का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos