लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में पत्रकारों को माना जायेगा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारी : स्टालिन

By भाषा | Updated: May 4, 2021 13:07 IST

Open in App

चेन्नई, चार मई द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने मंगलवार को कहा कि तमिलनाडु में प्रिंट और ब्रॉडकास्ट मीडिया में काम कर रहे पत्रकारों, फोटो पत्रकारों और कैमरामैनों को अग्रिम मोर्चे के कर्मचारी माना जायेगा और उन्हें इसके तहत कुछ विशेष छूट और अधिकार प्रदान किए जायेंगे।

स्टालिन ने कहा ‘‘ चाहे बारिश हो या धूप और विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के समय में मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे पत्रकारों ने अपने जीवन को खतरे में डालकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन किया है। इसलिए उन्हें अग्रिम मोर्चे के कर्मचारी माना जायेगा।’’

द्रमुक अध्यक्ष ने एक वक्तव्य जारी कर कहा ‘‘ चाहे प्रिंट मीडिया हो अथवा इलेक्ट्रॉनिक या कोई और सभी पत्रकारों को अग्रिम मोर्चे के कर्मचारी माना जायेगा जिसके तहत उन्हें कुछ विशेष छूट और अधिकार प्रदान किए जायेंगे। ’’

उन्होंने कहा कि मीडिया क्षेत्र लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इससे जुड़े पत्रकार लोगों तक सही जानकारी पहुंचाकर उन्हें जागरुक करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ मिली जीत के बाद स्टालिन राज्य के अगले मुख्यमंत्री की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू