लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के पत्रकार भाजपा में शामिल

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे तेलंगाना के एक पत्रकार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए।

चुघ ने कहा कि नवीन कुमार उर्फ थीनमार मल्लाना के खिलाफ तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘‘भ्रष्टाचार’’ और अन्य गलत कामों को उजागर करने के लिए 38 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

भाजपा नेताओं ने उल्लेख किया कि मल्लाना ने विधान पार्षद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ा था और उन्हें 1.49 लाख से अधिक वोट मिले थे, जो लोगों के साथ उनके जुड़ाव को प्रदर्शित करता है।

चुघ ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर राव ‘तानाशाही सरकार’ चला रहे हैं जिन्होंने कथित रूप से भ्रष्ट और पारिवारिक शासन चलाने के लिए सभी लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन किया है। भाजपा नेता ने कहा कि मल्लाना को लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए दंडित किया गया है।

मल्लाना (38) ने भाजपा का अपना सदस्यता पत्र दिखाया और कहा कि यह एक रस्सी की तरह है जिसका इस्तेमाल वह राज्य सरकार के ‘‘भ्रष्ट’’ सदस्यों को खींचकर राज्य विधानसभा के बाहर स्थापित एक स्मारक से बांधने के लिए करेंगे। यह स्मारक उन लोगों को समर्पित है जो अलग राज्य के लिए आंदोलन के दौरान मारे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया