लाइव न्यूज़ :

भाजपा के दिवंगत नेता के बारे में पोस्ट लिखने वाले पत्रकार, कार्यकर्ता रासुका के तहत पुन: गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 18, 2021 20:35 IST

Open in App

इम्फाल, 18 मई मणिपुर पुलिस ने राज्य के भाजपा प्रमुख एस टिकेंद्र सिंह के पिछले हफ्ते निधन के बाद कथित तौर पर उनसे जुड़ी कुछ व्यंग्यात्मक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पत्रकार किशोरचंद्र वांगखेम और कार्यकर्ता इरेंद्रो लिचोमबाम को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले भी दोनों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी।

उल्लेखनीय है कि सिंह का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले हफ्ते निधन हो गया था। दोनों आरोपियों ने फेसबुक पर श्रद्धांजलि देते हुए अलग-अलग पोस्ट में लिखा था कि गाय का गोबर या गोमूत्र कोविड-19 से बचाव नहीं करते हैं।

कई भाजपा नेता पहले दावे कर चुके हैं कि गोमूत्र कोविड-19 समेत विभिन्न बीमारियों से बचाव करता है।

भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष ऊषम देबान सिंह और महासचिव पी. प्रेमानंद मीतेई ने वांगखेम और लिचोमबाम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद पुलिस ने उन दोनों को यहां उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों को सोमवार को जमानत मिल गई लेकिन इसके बाद सरकार ने उन्हें फिर से गिरफ्तार करने के लिए उन पर रासुका लगा दिया।

इम्फाल वेस्ट के जिला मजिस्ट्रेट किरन कुमार ने अपने आदेश में कहा कि जमानत पर रिहा करने पर वे दोनों राज्य की सुरक्षा और लोक व्यवस्था के लिहाज से नुकसानदायक गतिविधियों को फिर से शुरू कर सकते हैं ।

समाचार पोर्टल ‘फ्रंटलाइन मणिपुर’ से जुड़े पत्रकार वांगखेम को भाजपा की आलोचना करने पर पहले भी दो बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

लिचोमबाम राजनीतिक संगठन ‘पीपल्स रिसर्जेंस ऐंड जस्टिस अलायंस’ के समन्वयक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो