लाइव न्यूज़ :

पत्रकार विनोद दुआ ने HC का दरवाजा खटखटाया, सुनवाई आज, जानें क्या पूरा मामला?

By भाषा | Updated: June 10, 2020 05:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने अपने खिलाफ हुई प्राथमिकी को रद्द करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अनूप जे भंभानी के समक्ष बुधवार के लिए सूचीबद्ध की गई है।

नयी दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ ने अपने खिलाफ हुई प्राथमिकी को रद्द करने के लिए मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। दिल्ली भाजपा के एक नेता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि यूट्यूब पर प्रसारित शो में दुआ ने कथित तौर पर भड़काऊ बयान दिए।

भाजपा प्रवक्ता नवीन कुमार की शिकायत पर पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर थाने में चार जून को दुआ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिन्होंने दावा किया कि '' भारतीय मीडिया की मशहूर शख्सियत दुआ सार्वजनिक गड़बड़ी पैदा करने वाले भड़काऊ बयान प्रसारित कर रहे हैं।'' याचिका में दुआ ने पुलिस की कथित विद्वेषपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण गतिविधि को लेकर जांच करने की भी मांग की है।

साथ ही अपने मूल अधिकारों का उल्लंघन करने को लेकर एक करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अनूप जे भंभानी के समक्ष बुधवार के लिए सूचीबद्ध की गई है।

याचिका में दावा किया गया है कि प्राथमिकी ''राजनीतिक बदले का प्रमाण है।'' अपराध शाखा को दी गई शिकायत में कुमार ने दुआ पर आरोप लगाया था कि वह यूट्यूब पर ‘‘द विनोद दुआ शो’’ के माध्यम से ‘‘फर्जी सूचनाएं फैला’’ रहे हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो