लाइव न्यूज़ :

पत्रकार संगठनों ने एपी, अलजजीरा के कार्यालयों वाली इमारत पर इजराइल के हवाई हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (ईजीआई) सहित भारतीय पत्रकार संगठनों ने गाजा में उस भवन पर इजराइल के हवाई हमले की रविवार को निंदा की जहां एसोसिएटेड प्रेस (एपी), अल-जजीरा और अन्य मीडिया संगठनों के कार्यालय हैं।

ईजीआई ने एक बयान में कहा कि हाल ही में इस क्षेत्र में ‘बढ़ते संघर्ष’ की पृष्ठभूमि में वह इस हवाई हमले को ‘‘इजराइल सरकार द्वारा खबरिया मीडिया पर वास्तविक हमले’’ के रूप में देखती है जिससे इस अति अस्थिर क्षेत्र से खबरों का प्रवाह बाधित हो सकता है और जिससे वैश्विक सुरक्षा जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं।

इसने कहा, ‘‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया गाजा में उस भवन पर हवाई हमले की कड़ी निंदा करती है जहां अल जजीरा एवं एसोसिएटेड प्रेस के कार्यालय हैं।’’

संगठन ने यह भी मांग की कि इजराइल सरकार इस हमले की वजह पर विस्तृत रूप से स्पष्टीकरण दे एवं अपनी सफाई के पक्ष में प्रमाण सामने रखे।

इसने कहा, ‘‘ गिल्ड यह भी आह्वान करती है कि इजराइल सरकार इस बमबारी की संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जांच का मार्ग प्रशस्त करे। साथ ही गिल्ड भारत सरकार से यह मुद्दा इजराइल सरकार के समक्ष उठाने की अपील करती है।’’

इंडियन वूमेन प्रेस कॉर्प्स, प्रेस एसोसिएशन और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी संयुक्त बयान में इजराइली सेना की कार्रवाई की निंदा की है।

उन्होंने कहा कि मीडिया कार्यालयों पर बमबारी करने एवं उनके कर्मियों एवं संसाधनों को निशाना बनाने को किसी भी तरह उचित नहीं ठहराया जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो