लाइव न्यूज़ :

पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत : आरोपी महिला दारोगा और सिपाही निलंबित

By भाषा | Updated: November 14, 2020 18:33 IST

Open in App

उन्नाव (उप्र), 14 नवम्बर उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पत्रकार सूरज पाण्डेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में आरोपी महिला दारोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि गत बृहस्पतिवार को रेल की पटरियों के पास से पत्रकार सूरज पाण्डेय (22) का शव बरामद हुआ था।

उन्होंने बताया कि पत्रकार की मां लक्ष्मीं पाण्डेय की तहरीर पर बिहार थाने में तैनात महिला दरोगा सुनीता चौरसिया और महिला थाने में थानाध्यक्ष के वाहन चालक सिपाही अमर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पाण्डेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी महिला दरोगा और सिपाही अपनी तैनाती स्थल से बिना बताए गायब हो गये थे। इस वजह से पुलिस अधीक्षक ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि साथ ही पत्रकार की मौत का सच सामने लाने के उद्देश्य से मामले की जांच के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) गौरव त्रिपाठी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है।

इधर, घटना के दो दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी न होने पर मृतक पत्रकार की मां ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परिवार की सुरक्षा और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी ने पोस्टेमार्टम रिपोर्ट के बारे में बताया कि जो चोटें आई हैं वह ट्रेन दुर्घटना के कारण लगी प्रतीत हो रही हैं। मौके से मिले साक्ष्यों के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो