लाइव न्यूज़ :

मथुरा में पत्रकार की सड़क हादसे में मौत

By भाषा | Updated: January 14, 2021 23:44 IST

Open in App

मथुरा, 14 जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सड़क दुर्घटना में वीडियो पत्रकार प्रमोद कुमार (38) की मृत्यु हो गई। देर शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जिले से राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण एवं श्रीकांत शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने उनके आकस्मिक निधन पर अफसोस जताया है।

उनके साथ काम चुके निजी पोर्टल संचालक योगेश खत्री ने उनके छोटे भाई मनोज कुमार के हवाले से बताया, ‘‘बीती रात जब वह अपना काम समाप्त कर सौंख रोड स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी एक खंभे से उनका वाहन टकरा गया।”

उन्होंने बताया कि हादसे में वह घायल हो गए और उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन हेमरेज होने की जानकारी दी तथा किसी बेहतर अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि प्रमोद को उसी समय जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। बृहस्पतिवार को उनका परिवार पार्थिव शरीर मथुरा ले आया गया, जहां देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है