लाइव न्यूज़ :

आतंकवादी की गिरफ्तारी की ‘गलत जगह‘ प्रकाशित करने पर पत्रकार गिरफ्तार, एक अन्य पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 18, 2021 16:46 IST

Open in App

अंबाला (हरियाणा), 18 सितंबर हरियाणा में एक संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी की कथित रूप से ‘गलत जगह’ बताने पर यहां अंबाला छावनी में एक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसके बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर प्रेस की आजादी को दबाने का आरोप लगाया।

पुलिस ने कहा कि दैनिक भास्कर के समाचार संपादक संदीप शर्मा और संवाददाता सुनील बरार के खिलाफ बृहस्पतिवार को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। बरार को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि शर्मा को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पंजाब पुलिस ने बुधवार को अंबाला के मरदों साहिब गांव से एक संदिग्ध आतंकवादी को कथित टिफिन बम की साजिश के मामले में गिरफ्तार किया था। अगले दिन अखबार में छपी खबर का शीर्षक था, ‘‘पंजाब पुलिस ने कैंट में आईओसी डिपो के पास से आतंकवादी की गिरफ्तारी का दावा किया।’’

हालांकि, अखबार ने अगले दिन स्थान को लेकर भूल सुधार छापा था।

अंबाला छावनी थाने के प्रभारी विजय कुमार ने कहा कि पत्रकारों ने बिना सत्यापन के खबर छापी, इसलिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुनील बरार और संदीप शर्मा ने झूठी खबर छापकर जनता के बीच डर पैदा किया है।

इस बीच बरार को शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

इस बीच कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो), हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समेत विपक्षी दलों ने पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा की है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहित जैन ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के खिलाफ गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने पत्रकारों को गिरफ्तार करने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?