केरल की स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 1, 2021 23:22 IST2021-12-01T23:22:16+5:302021-12-01T23:22:16+5:30

Journalist arrested for making derogatory remarks against Kerala Health Minister | केरल की स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

केरल की स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

कोच्चि, एक दिसंबर केरल में स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया है।

कोच्चि साइबर अपराध पुलिस ने एक वकील की शिकायत के आधार पर पत्रकार टी.पी नंदकुमार को गिरफ्तार किया है।

कोच्चि के पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में पत्रकार की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। विज्ञप्ति के मुताबिक, उनके खिलाफ आरोपों के संबंध में डिजिटल साक्ष्य के लिए उनके घर और कार्यालय की तलाशी ली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Journalist arrested for making derogatory remarks against Kerala Health Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे