लाइव न्यूज़ :

जोशीमठ के सिंहधार में कई मकान, मंदिर अपने आप ढहे, मवेशियों की दबकर मौत, लोगों के कई दस्तावेज नष्ट

By अनिल शर्मा | Updated: January 14, 2023 11:00 IST

सिंहधार के एक निवासी ऋषि देवी ने बताया कि उनके आवास और कई अन्य लोगों के घरों में कुछ समय से दरारें थीं, लेकिन नगरपालिका ने यह कहते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया कि उन्हें उच्च अधिकारियों से कोई आदेश नहीं मिला है।

Open in App
ठळक मुद्दे  2 और 3 जनवरी की मध्यरात्रि सिंहधार में स्थित कई मकान अपने आप ढह गए।सिंहधार में कई मकानों और मंदिर में दरारें ज्यादा बढ़ गई थीं जिसके बाद वे ढह गए।प्रभावित परिवारों को सरकारी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

सिंहदार: उत्तराखंड के जोशीमठ शहर के सिंहधार में कई घर ढह गए। सूत्रों के मुताबिक  2 और 3 जनवरी की मध्यरात्रि सिंहधार में स्थित कई मकान अपने आप ढह गए। यह हादसा तब हुआ जब लोग सो रहे थे। गनीमत रही कि इन घटनाओं में किसी की जान नहीं गई।

समचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कई घरों और पास के एक मंदिर में दरारें इतनी चौड़ी होने लगीं कि वे आखिरकार ढह गईं। ANI से बात करते हुए एक स्थानीय हरीश ने कहा कि घटना 2 जनवरी की है। लगभग 2.30 बज रहा था। हम सो रहे थे। हमें दीवारों पर दरारें खुलने की आवाज सुनाई दी और कंक्रीट के बड़े टुकड़े गिरने लगे। 

स्थानीय ने कहा, "हम डरे हुए थे और खुले आसमान के नीचे रात बिताई। अगले दिन हमें पास के एक सरकारी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया।" हरीश ने आगे बताया कि "कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और घरेलू सामान नष्ट हो गए। लेकिन शुक्र है कि किसी की जान नहीं गई। मनोहर बाग के कुछ होटलों में भी बड़ी दरारें आ गई हैं।"

सिंहधार के एक अन्य निवासी, ऋषि देवी ने बताया कि उनके आवास और कई अन्य लोगों के घरों में दरारें पड़ गई थीं, लेकिन नगरपालिका ने यह कहते हुए कार्रवाई करने से इनकार कर दिया कि उन्हें उच्च अधिकारियों से कोई आदेश नहीं मिला है।

ऋषि देवी ने कहा, हमारे घर में कुछ समय से दरार है। हमने नगर पालिका से मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन दो दिनों के अंतराल में 2 और 3 जनवरी को हमारा और अन्य का घर ढह गया। पास का एक मंदिर भी ढह गया और हमने अपने मवेशी भी खो दिए। मेरे दोनों बेटे अब बेरोजगार हैं।"

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं