लाइव न्यूज़ :

जोशी ने कोयला परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री सोरेन से वार्ता की

By भाषा | Updated: November 14, 2021 00:40 IST

Open in App

रांची, 13 नवंबर केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को राजमहल, तालझारी, हुर्रा और सियाल समेत अनेक कोयला परियोजनाओं को चालू करने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वार्ता की और इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य की समस्याओं से अवगत कराया।

आधिकारिक विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि केन्द्रीय कोयला मंत्री जोशी एवं मुख्यमंत्री सोरेन के बीच राजमहल ,तालझारी, हुर्रा और सियाल समेत अनेक कोयला परियाजनाओं को चालू करने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि कोयला परियोजना को चालू करने में आ रही अड़चनों तथा समस्याओं और उसके निदान को लेकर दोनों नेताओं के बीच विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री ने कोयले की खदानों के लिए जमीन अधिग्रहण, रैयतों को मुआवजा, विस्थापितों के पुनर्वास और नौकरी एवं सरकार को मिलने वाले राजस्व को लेकर राज्य सरकार का पक्ष रखा।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि इसके अलावा झारखंड के खदानों की नीलामी को लेकर भी दोनों नेताओं में चर्चा हुई।

वार्ता में केंद्रीय कोयला मंत्री ने मुख्यमंत्री से कहा कि कोयला खनन को लेकर राज्य सरकार की जो भी मांगें हैं, उस पर केंद्र सरकार विचार-विमर्श कर आवश्यक कार्यवाही करेगी।

मुख्यमंत्री ने रैयतों को मुआवजा और सरकार को सरकारी जमीन के अधिग्रहण के बदले मिलने वाले राजस्व को लेकर भी केंद्रीय कोयला मंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखा।

इस मौके पर कोयला मंत्रालय और ईसीएल के अधिकारियों ने राजमहल तालझारी कोल परियोजना के चालू करने में आ रही अड़चनों से राज्य सरकार को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अगर इसे चालू नहीं किया गया तो ईसीएल को बंद करने तक की नौबत आ सकती है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न कोयला परियोजनाओं में सुरक्षा मानकों का पूरा ख्याल नहीं रखे जाने तथा विस्थापितों को बार-बार एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरित करने का भी मुद्दा उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं