लाइव न्यूज़ :

जॉर्डन के शाही परिवार ने जारी किया बयान, परिवार के बीच सार्वजनिक झगड़ा शांत होने की कही बात

By भाषा | Updated: April 6, 2021 11:54 IST

Open in App

बेरूत, छह अप्रैल (एपी) जॉर्डन के महल और शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य के एक विश्वासपात्र ने बयान जारी कर कहा है कि शाह अब्दुल्ला द्वितीय और उनके सौतेले भाई युवराज हमजा के बीच अभूतपूर्व सार्वजनिक झगड़े को मध्यस्थता के माध्यम से सफलतापूर्व सुलझा लिया गया है।

पेशेवर मध्यस्थ, हमजा के विश्वासपात्र और शाही परिवार के दोस्त मलिक आर दहलान की ओर से यह बयान ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को भेजा गया। दहलान कानून एवं नीति संबंधी कुरैश संस्थान के प्रधानाध्यापक हैं, जिसके साथ हमजा जुड़े हुए हैं।

इसमें कहा गया, “शाही हाशिम परिवार के डीन युवराज अल हसन बिन तलाल की मध्यस्थता आज सफल रही और मैं जल्द ही समाधान की उम्मीद कर रहा हूं।”

बयान में कहा गया, ‘‘यह अफसोसजनक घटना एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी की बेढंगी कार्रवाई और एक सरकारी अधिकारी की गलत बयानबाजी का परिणाम थी। यह मामला परिवार के बीच रहना चाहिए था।’’

इसमें कहा गया, “शाही हाशिम परिवार का मध्यस्थता का लंबा इतिहास एवं परंपरा रही है जो इसकी लोकप्रियता के कई कारणों में से एक है।”

बयान के मुताबिक, “इस क्षण को तनाव के क्षण के तौर पर देखा जाना चाहिए और शाह अपने विवेक से, इस अवसर का परिवार को साथ लाने, विधि व्यवस्था को बरकरार रखने और इस मामले का उचित गरिमा के साथ समाधान करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल