लाइव न्यूज़ :

‘जोमैटो’ कर्मी ने खाना देर से पहुंचाने की शिकायत करने पर मॉडल पर हमला किया

By भाषा | Updated: March 11, 2021 18:21 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 मार्च ऑनलाइन खाना डिलिवर (आपूर्ति) करने वाली कंपनी ‘जोमैटो’ के एक कर्मी ने कर्नाटक के बेंगलुरू की एक मॉडल और मेकअप कलाकार पर कथित रुप से इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने देर से खाना लाने पर उसकी शिकायत कर दी थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हितेशा चंद्रानी ने ट्विटर पर घटना के बारे में बताया और नगर पुलिस को ट्वीट टैग किया। पुलिस ने उनसे इलाके का ब्यौरा देने को कहा ताकि उनकी मदद की जा सके।

मॉडल ने कहा कि मंगलवार को खाने का ऑर्डर दिया था जो देरी से आया तो उन्होंने ‘जोमैटो’ के ग्राहक सेवा अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई और कहा कि वे खाना निशुल्क दें या खाने का ऑर्डर रद्द करें।

चंद्रानी ने सेल्फी वीडियो पोस्ट की है जिनमें वह रो रही हैं और उनकी नाक में से खून निकल रहा है। यह वीडियो कुछ टीवी चैनलों ने भी प्रसारित की है।

इस वीडियो में वह कह रही हैं, “ मेरा जोमैटो के खाने के ऑर्डर को देर हो रही थी और मैं ग्राहक सेवा अधिकारी से बात कर रही थी। इस बीच डिलिवरी कर्मी ने यह किया।”

‘जोमैटो’ ने उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ हमारे स्थानीय प्रतिनिधि जल्द आपसे संपर्क करेंगे और पुलिस जांच में तथा जरूरी चिकित्सा देखभाल में आपकी मदद करेंगे।”

घटना के लिए माफी मांगते हुए कंपनी ने ट्वीट किया, “ हम आश्वस्त करते हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस