लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर पुलिस और एनआईए का संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:08 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 जुलाई जम्मू-कश्मीर पुलिस के क्षमता निर्माण को लेकर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के साथ एक सप्ताह का संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को यहां संपन्न हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जांच अधिकारियों के कौशल को बढ़ाना और उन्हें विभिन्न मामलों से निपटने में विशेषज्ञ बनाना है।

प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन यहां पुलिस मुख्यालय में किया गया और समापन सत्र की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (समन्वय) मुख्यालय दानिश राणा ने की।

एक सप्ताह चले इस कार्यक्रम में एनआईए के आईजी (जांच) ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा, मध्य कश्मीर रेंज के डीआईजी अमित कुमार, एनआईए मुख्यालय में डीआईजी (प्रशिक्षण) डॉ संजुक्ता पाराशर और अन्य राजपत्रित व गैर-राजपत्रित जांच अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर एडीजीपी राणा ने कहा कि कार्यक्रम सफल रहा।

उन्होंने कहा, ''मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रशिक्षु प्रतिभागी एनआईए अधिकारियों और शिक्षकों के साथ बातचीत करके समृद्ध हुए हैं।''

प्रशिक्षण कार्यक्रम में यूएपीए के संबंध में आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों से संबंधित मुद्दों को शामिल किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos