लाइव न्यूज़ :

निम और जिम के संयुक्त अभियान दल ने एवरेस्ट फतेह किया

By भाषा | Updated: June 1, 2021 18:26 IST

Open in App

उत्तरकाशी, एक जून यहां स्थित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (निम) और जम्मू—कश्मीर के पहलगाम में स्थित जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (जिम) के छह सदस्यीय संयुक्त अभियान दल ने मंगलवार को माउंट एवरेस्ट का सफल आरोहण किया।

मंगलवार सुबह 06.20 बजे एवरेस्ट का सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोहियों में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट भी शामिल हैं।

निम में सूचना प्रौद्योगिकी विंग में कार्यरत आशीष उनियाल ने बताया कि कर्नल बिष्ट ने मंगलवार सुबह वायरलैस सेट से एवरेस्ट फतेह करने की जानकारी दी। इस सूचना से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में खुशी की लहर है।

एवरेस्ट आरोहण के लिए निम और जिम का यह पहला संयुक्त अभियान था जो सफल रहा है।

जिम के प्रधानाचार्य कर्नल आईएस थापा के नेतृत्व में एक अप्रैल को दिल्ली से रवाना हुए संयुक्त एवरेस्ट अभियान दल में डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी कर्नल बिष्ट ने संभाली थी। बारह अप्रैल को दल एवरेस्ट के आधार शिविर पहुंचा जहां उसने खुंबू ग्लेशियर क्षेत्र में वहां के मौसम के अनुकूल ढलने के लिए अभ्यास किया। मौसम खुलने का इंतजार करने के बाद दल ने 30 मई को एवरेस्ट का आरोहण शुरू किया और मंगलवार सुबह उसे फतेह कर लिया।

अभियान दल के अन्य पर्वतारोहियों में निम के प्रशिक्षक दीप साही, हवलदार अनिल चौधरी, जिम के प्रशिक्षक हवलदार इकबाल खान, चंदन नेगी एवं महफूज इलाही शामिल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग