लाइव न्यूज़ :

भारतीय-अमेरिकी सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू

By भाषा | Updated: February 8, 2021 16:50 IST

Open in App

बीकानेर (राजस्थान), आठ फरवरी भारत और अमेरिका के सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास सोमवार को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ।

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, 'युद्ध अभ्यास- 20' सोमवार को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। जहां 170 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मुकेश भानवाला ने अमेरिकी दल का स्वागत किया। उन्होंने अभ्यास के सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए इष्टतम सामंजस्य और अंतर संचालन को प्राप्त करने के लिए दोनों सैनिक दलों से अनुरोध किया।

उन्होंने विचारों, अवधारणाओं के नि:शुल्क आदान-प्रदान के महत्व पर बल दिया और सैनिकों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और एक-दूसरे के परिचालन अनुभवों से सीखने की आवश्यकता जताई।

इस संयुक्त अभयास में भाग लेने के लिए पहुंचे अमेरिकी दल में एक ब्रिगेड मुख्यालय तथा 2 बटालियन, 3 इन्फैंट्री रेजिमेंट, 1-2 स्ट्राइकर ब्रिगेड कॉम्बैट टीम के 270 सैनिक हैं। यह 14 दिन का द्विपक्षीय युद्ध अभ्यास, संयुक्त राष्ट्र के जनादेश के तहत रेगिस्तानी इलाके की पृष्ठभूमि में आतंकवाद निरोधक अभियानों पर केंद्रित रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू