लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से मुक्त होने वाले कई लोगों में जोड़ों और पीठ में दर्द की समस्या : चिकित्सक

By भाषा | Updated: July 17, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ने अपने हड्डी रोग विभाग के हवाले से शनिवार को दावा किया कि कोविड-19 से मुक्त होने वाले लोगों में जोड़ों और पीठ के दर्द की समस्या आ रही है।

कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों को कोविड बाद की जटिलताओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें बालों का झड़ना और त्वचा संबंधी समस्याएं आना शामिल है।

मूलचंद अस्पताल के हड्डी और रीढ़ सर्जन डॉक्टर विशाल निगम के अनुसार, ‘‘हड्डियों के क्लिनिक में आजकल कोविड से मुक्त हुए लोगों में सबसे ज्यादा पीठ और जोड़ों के दर्द की समस्या आ रही है। करीब 15 प्रतिशत मरीज जोड़ों के दर्द और 45 प्रतिशत मरीजों में मांसपेशियों के दर्द की शिकायत आ रही है।’’

उन्होंने बताया कि जोड़ों का दर्द कुछ समय के लिए या फिर लंबे वक्त तक भी रह सकता है।

डॉक्टरों ने बताया कि मरीज सबसे गलत कदम यह उठाते हैं कि वे कमजोरी होने के बावजूद तुरंत अपने सामान्य रूटिन में लौटने की कोशिश करते हैं। इससे वो जल्दी ठीक होने के स्थान पर बीमार हो जाते हैं। व्यायाम और रूटिन में लौटना, धीरे-धीरे होना चाहिए, इस बात को समझना चाहिए कि शरीर कमजोर है और उसे पूरी तरह स्वस्थ होने में समय लगेगा।

निगम ने कहा, ‘‘कोविड के बाद कमजोरी से थकान होती है और फिर सामान्य रूटिन में लौटने में दिक्कत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा