लाइव न्यूज़ :

टी-सीरीज आईपीआरएस में शामिल, जावेद अख्तर ने कहा कि संगीत उद्योग को फायदा होगा

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:51 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च देश में टी-सीरीज के नाम से विख्यात लोकप्रिय संगीत कंपनी 'सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज' ने करीब 5000 से ज्यादा कलाकारों की शीर्ष इकाई इंडियन पर्फोर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) की सदस्यता हासिल की है।

एक सदस्य के रूप में टी-सीरीज के, आईपीआरएस के साथ जुड़ने से लेखकों और इसके संगीतकार सदस्यों को फायदा मिलेगा। यह इकाई भारतीय कॉपीराइट संस्था है जो संगीतकारों, गीतकारों और संगीत कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है।

एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि इससे विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म, टेलीकॉम कंपनियों, प्रसारकों और अन्य इकाईयों के साथ कारोबार करने में आसानी होगी।

आईपीआरएस के अध्यक्ष गीतकार जावेद अख्तर ने इसे टी-सीरीज और संगठन के लिए बेहतरीन कदम करार दिया है। अख्तर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ कुछ को छोड़कर ज्यादातर बड़ी कंपनियां हमसे जुड़ चुकी हैं। टी-सीरीज बड़ी कंपनी है। पिछले 20 वर्षों में करीब 80 फीसदी संगीत उनके पास ही गया है। हमारी बातचीत जारी थी। कुछ उनके भी संदेह थे और कुछ हमारे भी थे।’’

उन्होंने बताया कि टी-सीरीज के जुड़ने से आईपीआरएस की क्षमता में वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर