लाइव न्यूज़ :

जॉनसन एंड जॉनसन ने संक्रमण रोधी अपने टीके के तीसरे चरण के भारत में परीक्षण की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 00:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली,19 अप्रैल दवा निर्माता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत के दवा नियामक से कोरोना वायरस संक्रमण रोधी अपने टीके के तीसरे चरण के भारत में परीक्षण की अनुमति मांगी है और साथ ही आयात लाइसेंस की भी मांग की है।

कंपनी द्वारा बनाया जा रहा टीका केवल एक खुराक वाला है।

सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपने आवेदन पर निर्णय के लिए केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 संबंधी विशेषज्ञ समिति की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया है।

जॉनसन एंड जॉनसन ने यह आवेदन ऐसे वक्त में किया है जब केन्द्र सरकार ने उन सभी विदेशी टीकों को त्वरित गति से आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने का निर्णय किया है जिनको विश्व स्वास्थ्य संगठन से अथवा अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन या जापान में नियामकों से इसी प्रकार की मंजूरी मिल चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने 12 अप्रैल को ‘सुगम’ ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ‘ग्लोबल क्लिनिकल ट्रायल डिवीजन’ में आवेदन किया था।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि कुछ जटिलताओं के चलते जॉनसन एंड जॉनसन ने सोमवार को दोबारा आवेदन किया।

जॉनसन एंड जॉनसन के टीके को दो से आठ डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में तीन माह तक के लिए सुरक्षित रखा सकता है। कंपनी द्वारा बनाया जा रहा टीका केवल एक खुराक वाला है जबकि देश में अब तक जिन तीन टीकों को मंजूरी दी गई है, वे दो खुराक वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे