लाइव न्यूज़ :

जॉन अब्राहम की ‘सत्यमेव जयते 2’ के प्रदर्शन की तारीख टली

By भाषा | Updated: April 27, 2021 16:49 IST

Open in App

मुंबई, 27 अप्रैल जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका वाली “सत्यमेव जयते 2” के निर्माताओं ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर फिल्म की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी है।

भूषण कुमार के टी-सीरीज और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म को 13 मई को थियेटर में रिलीज किया जाना था। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सलमान खान की “राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई” से होनी थी।

महाराष्ट्र में तेजी से फैलते संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने इस महीने के शुरू में घोषणा की थी कि सिनेमा हॉल बंद रहेंगे।

एक बयान में “सत्यमेव जयते 2” के निर्माताओं ने कहा कि फिल्म के प्रदर्शन को टाल दिया गया है।

टीम ने कहा, “अभूतपूर्व समय को देखते हुए, देशवासियों की सेहत व सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं। हमारी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ अब बाद में किसी तारीख पर रिलीज की जाएगी।”

मिलाप झावेरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2018 में आई ‘सत्यमेव जयते’ की अगली कड़ी (सीक्वल) है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू