लाइव न्यूज़ :

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ ईद के मौके पर होगी प्रदर्शित

By भाषा | Updated: January 26, 2021 13:18 IST

Open in App

मुंबई, 26 जनवरी अभिनेता जॉन अब्राहम ने मंगलवार को बताया कि उनकी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ देश के सिनेमाघरों में 14 मई 2021 को प्रदर्शित होगी।

टी-सीरीज और एम्मे एंटरटेनमेंट इस फिल्म के निर्माता हैं। वहीं इसका निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। यह फिल्म इसी नाम से 2018 में आई फिल्म का सीक्वल है और इसमें अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार भी काम कर रही हैं।

अभिनेता ने 72वें गणतंत्र दिवस के उत्सव के मौके पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा सोशल मीडिया पर की। 48 वर्षीय अभिनेता ने इस फिल्म की तारीख की घोषणा करते हुए एक तस्वीर भी साझा की है और इसमें वह सफेद कुर्ता-पजामा और पगड़ी पहने तथा हाथों में तिरंगा झंडा थामे नजर आए हैं।

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘‘तन मन धन से बढ़कर जन गण मन! टीम सत्यमेव जयते की तरफ से सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आप सभी से 14 मई 2021 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।’’

इसी तिथि पर सलमान खान की फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ भी रिलीज हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू