लाइव न्यूज़ :

जोधपुर : पुलिस कर्मी के बेटे ने कार से कई वाहनों में टक्कर मारी, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: October 15, 2021 15:24 IST

Open in App

जोधपुर (राजस्थान), 15 अक्टूबर जोधपुर में एक कार ने कई वाहनों को कथित रूप से टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना बृहस्पतिवार देर रात चौपासनी रोड पर हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सदाकत अली के रूप में हुई है। व्यक्ति सड़क किनारे खड़े स्कूटी पर बैठा था। उन्होंने बताया कि कार कथित तौर पर एक पुलिस निरीक्षक का बेटा चला रहा था।

पुलिस के मुताबिक जैद अली (18) ने अपने पड़ोसी से कार मांगी थी और अपने दो दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर गया था। उन्होंने बताया कि घर वापस आते समय तेज गति के कारण कार एक निजी अस्पताल के पास स्पीड ब्रेकर से टकराई जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘संतुलन खो चुकी कार ने पहले सड़क किनारे एक दुकानदार, फिर एक स्कूटर और अंत में एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की पहचान सदाकत अली के रूप में हुई, जो दुकानदार के पास एक स्कूटर पर बैठा था, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, हादसे में दो अन्य बुरी तरह घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।’’

हादसा इतना जोरदार था कि वाहनों के कलपुर्जे टूटकर इधर-उधर बिखर गए। जैद की कथित तौर पर राहगीरों और पीड़ितों के परिवार के सदस्यों ने पिटाई की।

घटना की जानकारी होने पर जैद के पिता पुलिस निरीक्षक जुल्फिकार अली मौके पर पहुंचे और उग्र भीड़ से अपने बेटे को बचाया। प्रताप नगर के सहायक पुलिस आयुक्त नीरज शर्मा ने बताया कि कार में सवार तीन लोगों की चिकित्सकीय जांच की गई है और वाहन कौन चला रहा था, यह पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां