लाइव न्यूज़ :

जोधपुर एम्स की फिजियोथेरेपिस्ट ने खुदकुशी की

By भाषा | Updated: July 4, 2021 01:17 IST

Open in App

जोधपुर (राजस्थान), तीन जुलाई जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत एक फिजियोथेरेपिस्ट ने शनिवार को कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर को काम से लौटने के बाद फिजियोथेरेपिस्ट नीरू सोनी (42) अपने पति एवं दो बच्चों के साथ कुछ देर तक बैठीं और फिर अपने कमरे में चली गयीं।

उन्होंने कहा कि बाद में जब उनके बच्चे उन्हें देखने गए तो वह पंखे से लटकी मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल के आपात कक्ष में ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी।

एम्स में अस्थायी कर्मी के रूप में कार्यरत सोनी अपने पति पुनीत सेठिया के साथ रहती थीं और उनके पति अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग में डॉक्टर हैं।

पुलिस के अनुसार आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है और कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

जांचकर्ताओं को संदेह है कि सोनी कार्यस्थल पर किसी बात से परेशान हुई होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित