लाइव न्यूज़ :

JNUSU ने सेमेस्टर पंजीकरण प्रक्रिया का बहिष्कार करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: January 1, 2020 03:49 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने बुधवार को सेमेस्टर पंजीकरण प्रक्रिया का बहिष्कार करने का आह्वान किया है और कुलपति से मुद्दों के ‘समाधान की भावना से उपयुक्त चर्चा करने और काम करने’ की मांग की है।

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने बुधवार को सेमेस्टर पंजीकरण प्रक्रिया का बहिष्कार करने का आह्वान किया है और कुलपति से मुद्दों के ‘समाधान की भावना से उपयुक्त चर्चा करने और काम करने’ की मांग की है।

विश्वविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच छात्रावास के शुल्क में वृद्धि के मुद्दे पर दो महीने से अधिक समय से टकराव चल रहा है।

सोमवार को जेएनयू ने परिपत्र जारी कर कहा था कि कमरे के किराये में वृद्धि के साथ ही नयी छात्रावास नियामवली एक जनवरी, 2020 से लागू की जाएगी।

हालांकि एक तथ्य यह है कि सेवा और अन्य सुविधाओं का खर्च विश्वविद्यालय अनुदान आयोग उठाएगा।

छात्र संघ ने कहा, ‘‘ अनौपचारिक माध्यमों से यह संवाद पहुंचाया गया कि वह (विश्वविद्यालय प्रशासन) जेएनयूएसयू के साथ बातचीत शुरू करेगा, लेकिन अपनी कपटी मंशा को आश्चर्यजनक ढंग से पेश करते हुए प्रशासन एक नोटिस ले आया जो उस अनुकूल माहौल के बिल्कुल विपरीत है जहां बातचीत आगे बढ़ सकती है।’’

सेमेस्टर पंजीकरण प्रक्रिया एक जनवरी को शुरू होगी और पांच जनवरी तक चलेगी। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह