लाइव न्यूज़ :

जेएनयू का केन्द्रीय पुस्तकालय कोविड-19 के मद्देनजर अभी बंद ही रहेगा

By भाषा | Updated: June 21, 2021 11:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने घोषणा की कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए डॉ. बीआर आंबेडकर केन्द्रीय पुस्तकालय फिलहाल बंद ही रहेगा। छात्रों के पुस्कालय खोलने की मांग के बाद यह घोषणा की गई है।

विश्वविद्यालय ने 11 जून को कहा था कि सरकार के आदेशों के अनुरूप पुस्तकालय खोला जाएगा।

हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को कहा गया, ‘‘कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए और दिल्ली सरकार द्वारा घोषित कर्फ्यू के मद्देनजर डॉ. आंबेडकर केन्द्रीय पुस्तकालय अगले आदेश तक बंद रहेगा।’’

इस महीने की शुरुआत में, विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोप लगाया था कि कुछ छात्रों ने पुस्तकालय में घुसकर सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई की और उसके बाद उन्होंने डॉ. बीआर आंबेडकर केन्द्रीय पुस्तकालय पर ‘‘कब्जा’’ कर लिया। कथित तौर पर सुविधा में सेंध लगाने और वहां के कर्मचारियों के साथ झड़प करने के मामले में उसने छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर