लाइव न्यूज़ :

पीएचडी के तृतीय वर्ष के शोधार्थियों के बृहस्पतिवार से खुलेगा जेएनयू

By भाषा | Updated: September 22, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने बुधवार को कहा कि शिक्षण संस्थान पीएचडी के तृतीय वर्ष के शोधार्थियों के लिए बृहस्पतिवार से और एमएससी एवं एमबीए के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 27 सितंबर से खुल जाएगा।

दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति में सुधार होने के बाद दिल्ली सरकार ने एक सितंबर से नौवीं से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों, कॉलेजों व कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति दे दी थी।

जेएनयू ने पहले कहा था कि विश्वविद्यालय चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। परिसर छह सितंबर पीएचडी के उन शोधार्थियों के लिए खोल दिया गया था जिन्हें इस साल के अंत तक अपनी थीसीस जमा करानी हैं।

जेएनयू ने बुधवार को एक आदेश में कहा कि वह पीएचडी के तृतीय वर्ष के शोधार्थियों को बृहस्पतिवार से परिसर में प्रवेश की अनुमति देगा। इनमें छात्रावास में रहने वाले शोधार्थी भी शामिल हैं।

आदेश में कहा गया है कि इसके अलावा बृहस्पतिवार से बसों को परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।

आदेश के मुताबिक, “भीड़ से बचने के लिए तय किया गया है कि सुरक्षा कार्यालय से आईडी कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को विकेंद्रित किया जाए। छात्रों को स्कूल/विशेष केंद्र स्तर पर आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे।”

उसमें कहा गया है कि एमएससी एवं एमबीए के अंतिम वर्ष के तथा बीटेक के चौथे वर्ष के विद्यार्थियों को 27 सितंबर से परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे