लाइव न्यूज़ :

जेएनयू मामला: तीन प्राध्यापकों ने दायर की जनहित याचिका, 13 जनवरी को होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: January 11, 2020 07:13 IST

याचिका में व्हाट्सएप ग्रुप ‘यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट’ और ‘फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस’ से संबंधित व्हाट्सएप इंक, गूगल इंक और एप्पल इंक के पास उपलब्ध सभी सामग्री या सबूत के संरक्षण और फिर से प्राप्त के लिए निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है। इसमें मेसेज, फोटो, वीडियो और फोन नम्बर शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयाचिका 13 जनवरी को न्यायमूर्ति ब्रजेश सेठी के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है। याचिका अमीत परमेश्वरन, अतुल सूद और शुक्ला विनायक सावंत द्वारा दायर की गई है।इसमें दिल्ली पुलिस आयुक्त और दिल्ली सरकार को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के तीन प्राध्यापकों ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर विश्वविद्यालय परिसर में पांच जनवरी को हुए हमले के मामले में डाटा, सीसीटीवी फुटेज और अन्य संबंधित साक्ष्य सुरक्षित रखने के निर्देश दिये जाने का अनुरोध किया।

याचिका में व्हाट्सएप ग्रुप ‘यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट’ और ‘फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस’ से संबंधित व्हाट्सएप इंक, गूगल इंक और एप्पल इंक के पास उपलब्ध सभी सामग्री या सबूत के संरक्षण और फिर से प्राप्त के लिए निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है। इसमें मेसेज, फोटो, वीडियो और फोन नम्बर शामिल हैं।

याचिका 13 जनवरी को न्यायमूर्ति ब्रजेश सेठी के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है। याचिका अमीत परमेश्वरन, अतुल सूद और शुक्ला विनायक सावंत द्वारा दायर की गई है। इसमें दिल्ली पुलिस आयुक्त और दिल्ली सरकार को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

अधिवक्ताओं अभीक चिमनी, मानव कुमार और रोशनी नंबूदरी के माध्यम से दायर याचिका में दिल्ली पुलिस को यह निर्देश देने की भी मांग की गई है कि वह जेएनयू परिसर में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करे। गत पांच जनवरी को नकाबपोशों के एक समूह ने विश्वविद्यालय परिसर में हमला किया था और तीन छात्रावासों को निशाना बनाया था। इन नकाबपोशों ने छात्रों पर डंडों, लोहे की छड़ से हमला किया था और खिड़कियों, फर्नीचर और व्यक्तिगत सामानों को नुकसान पहुंचाया था।

घटना के मामले में वसंतकुंज (उत्तर) पुलिस थाने में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। याचिका में दावा किया गया कि यह स्पष्ट है कि हिंसा की उक्त घटना से संबंधित महत्वपूर्ण मात्रा में डाटा, सूचना, साक्ष्य और सामग्री व्हाट्सएप के प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचारित की गई थी तथा उसका बैकअप डाटा हिंसा की घटनाओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण सबूत है।

याचिका में कहा गया, ‘‘इसके लिए ताकि प्रासंगिक सबूत संरक्षित किया जाए, जेएनयू शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने प्रतिवादी नम्बर एक (पुलिस आयुक्त), तीन (व्हाट्ऐप) और चार (गूगल) को अनुरोध भेजे और उनसे अनुरोध किया कि ये सामग्री जांच उद्देश्य के लिए संरक्षित की जाए।’’

इसमें दावा किया गया कि हालांकि, पुलिस ने न तो याचिकाकर्ताओं में से एक के अनुरोधों और न ही जेएनयूटीए के ओर से किये गए ऐसे अनुरोधों का ही कोई जवाब दिया है और न ही उनसे या किसी अन्य से सम्पर्क किया। याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ताओं को आशंका है कि अदालत या पुलिस आयुक्त से निर्देश के अभाव में संबंधित साक्ष्य को ठीक से संरक्षित नहीं किया जाएगा। इसने दावा किया कि याचिकाकर्ताओं की जानकारी और खबरों के अनुसार, पुलिस ने अभी तक सीसीटीवी फुटेज को प्राप्त नहीं किया है, जो एक महत्वपूर्ण सबूत है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली पुलिसदिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन