लाइव न्यूज़ :

JNU violence: जेएनयू हिंसा पर बोलीं ममता बनर्जी- भाजपा ने किया छात्रों पर फासीवादी हमला

By भाषा | Updated: January 6, 2020 15:19 IST

जेएनयू परिसर में रविवार रात लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलानी पड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए हमले की निंदा की ममता बनर्जी ने इसे भाजपा द्वारा किया गया फासीवादी हमला तथा चिंतनीय घटना करार दिया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए हमले की निंदा की और इसे भाजपा द्वारा किया गया फासीवादी हमला तथा चिंतनीय घटना करार दिया। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने कहा कि उन्होंने एक छात्र नेता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी लेकिन शैक्षणिक संस्थान पर कभी ऐसा ‘‘निर्लज्ज हमला’’ नहीं देखा।

गंगासागर की तीन दिवसीसय यात्रा पर जाने से पहले बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ देशभर में जो हो रहा है, वह बेहद चिंतनीय है.... मैं भी एक समय छात्र राजनीति का हिस्सा रही हूं लेकिन कभी छात्रों और शैक्षणिक संस्थान पर ऐसा हमला नहीं देखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कल छात्र समुदाय पर फासीवादी हमला हुआ।’’ मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उसे ‘‘राष्ट्र विरोधी ’’ या ‘‘पाकिस्तानी’’ करार दे दिया जाता है। बनर्जी ने कहा, ‘‘भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हमें प्रदर्शन करने का अधिकार है। ऐसे कैसे किसी को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर राष्ट्र विरोधी या पाकिस्तानी होने का तमगा दिया जा सकता है।’’

इससे पहले रविवार को उन्होंने कहा था, ‘‘मैं जेएनयू में विद्यार्थियों, शिक्षकों के खिलाफ की गई क्रूरता की कड़ी निंदा करती हूं। ऐसी नृशंस कार्रवाई को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। यह हमारे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।’’

गौरतलब है कि जेएनयू परिसर में रविवार रात लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था और परिसर में संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था जिसके बाद प्रशासन को पुलिस को बुलानी पड़ी थी।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं