लाइव न्यूज़ :

जेएनयू के कुलपति ने ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ नीति का स्वागत किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 01:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’ नीति का स्वागत किया।

वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन (डूटा) ने इस नीति का विरोध करते हुए कहा कि यह डिग्रियों को एक तरह से कमजोर करेगा।

कुमार ने कहा कि ‘देश का शीर्ष शैक्षणिक संस्थान’ होने के नाते विश्वविद्यालय इस नीति को लागू करने और इसका लाभ उठाने का प्रयास करेगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने का एक साल पूरा होने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री ने ‘एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट’, क्षेत्रीय भाषाओं में प्रथम वर्ष के इंजीनियरिंग कार्यक्रम और उच्च शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण के लिए दिशा-निर्देश सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई कार्यक्रमों की शुरुआत भी की।

मोदी ने कहा, ‘‘आधुनिक प्रौद्योगिकी पर आधारित 'एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट' प्रणाली से इस दिशा में छात्रों के लिए क्रांतिकारी बदलाव आने वाला है। अब हर युवा अपनी रुचि से, अपनी सुविधा से कभी भी एक पाठ्यक्रम का चयन कर सकता है और छोड़ सकता है। अब किसी पाठ्यक्रम का चयन करते समय यह डर भी नहीं रहेगा कि अगर हमारा चयन गलत हो गया तो क्या होगा?’’

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जो ये नए कार्यक्रम शुरू हुए हैं, उनमें भारत का भाग्य बदलने का सामर्थ्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह