जेएनयू के वीसी एम जगदीश, उत्तराधिकारी की नियुक्ति होने तक पद पर बने रहेंगे

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:34 IST2021-01-22T21:34:01+5:302021-01-22T21:34:01+5:30

JNU VC M Jagadish will continue in office till successor is appointed | जेएनयू के वीसी एम जगदीश, उत्तराधिकारी की नियुक्ति होने तक पद पर बने रहेंगे

जेएनयू के वीसी एम जगदीश, उत्तराधिकारी की नियुक्ति होने तक पद पर बने रहेंगे

नयी दिल्ली, 22 जनवरी जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम जगदीश कुमार अपना कार्यकाल पूरा होने का बाद, नए वीसी की नियुक्ति होने तक पद पर बने रहेंगे। शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने पिछले साल अक्टूबर में विज्ञापन दिया था कि अकादमिक तथा प्रशासक की जिम्मेदारी संभालने के योग्य व्यक्ति को कुलपति नियुक्त किया जाएगा।

विज्ञापन में कहा गया था कि जेएनयू का कुलपति चुने जाने वाले व्यक्ति के पास उच्चस्तरीय क्षमता, एकाग्रता, नैतिक तथा संस्थागत प्रतिबद्धता होने की उम्मीद की जाती है।

हालांकि नियुक्ति प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

शिक्षा मंत्रालय के अवर सचिव पी के सिंह ने कहा, ''एम जगदीश कुमार का पांच साल का कार्यकाल 26 जनवरी को खत्म हो जाएगा। वह अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद भी, नए वीसी की नियुक्ति तक पद पर बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: JNU VC M Jagadish will continue in office till successor is appointed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे