लाइव न्यूज़ :

जेएनयू में फिर विवाद: कुलपति जगदीश कुमार ने छात्रों पर जबरदस्ती घर में घुस पत्नी को बंधक बनाने का आरोप लगाया

By निखिल वर्मा | Updated: March 26, 2019 07:21 IST

कुलपति ने ट्वीट किया, "आज शाम करीब सौ छात्रों ने जबरन मेरे जेएनयू आवास में तोडफ़ोड़ की और मेरी पत्नी को कई घंटों तक घर के अंदर कैद रखा, जबकि मैं एक बैठक में था।

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष एन साई बालाजी समेत कई छात्रों को गंभीर चोट आई है।जगदीश कुमार की पत्नी को सदमा लगने के कारण अस्पताल ले जाया गया।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार ने सोमवार को विश्वविद्यालय के छात्रों पर जबरदस्ती घर में घुसने और अपनी पत्नी को घंटों तक बंदी बनाए रखने का आरोप लगाया। विश्वविद्यालय के सात छात्र इस अकादमिक सत्र से लागू हो रही प्रवेश परीक्षा के लिये ऑनलाइन प्रणाली के विरोध में पिछले एक सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

सूत्रों के मुताबिक वाम संगठनों के छात्र कुलपति से मिलने की मांग करते हुए उनके घर पहुंचे। पिछले सप्ताह जब छात्र कुलपति से मिलने पहुंचे तो कुलपति ने उनकी चिंताओं को दूर करने बजाय उन्हें मिठाई पेश की। 

एक प्रोफ्रेसर ने सोमवार को कहा कि छात्रों ने कथित रूप से कुलपति के घर में घुसकर उनकी पत्नी को घेर लिया। उस समय कुलपति घर पर नहीं थे। इस बीच पुलिस को कॉल की गई और विश्वविद्यालय के अन्य प्रोफेसरों की पत्नियों ने उन्हें बचाया। जगदीश कुमार की पत्नी को सदमा लगने के कारण अस्पताल ले जाया गया।

कुलपति ने ट्वीट किया, "आज शाम करीब सौ छात्रों ने जबरन मेरे जेएनयू आवास में तोडफ़ोड़ की और मेरी पत्नी को कई घंटों तक घर के अंदर कैद रखा, जबकि मैं एक बैठक में था। क्या यह विरोध का तरीका है? घर में एक अकेली महिला को आतंकित करना?" 

वहीं छात्रों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा, "हम कुलपति से मिलने गए थे। सुरक्षाकर्मियों ने हमें हिरासत में ले लिया और जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष एन साई बालाजी समेत कई छात्रों को गंभीर चोट आई है।" हालांकि, पुलिस ने कहा कि कुछ छात्रों द्वारा मार्च निकालने का आह्वान किया गया था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें प्रवेश की कोशिश करते समय रोक दिया। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां