लाइव न्यूज़ :

JNU में छात्रों का जमकर हंगामा, VC ने कहा- मेरे आवास पर की तोड़फोड़ और पत्नी को तीन घंटे तक बनाया बंधक

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 26, 2019 05:58 IST

कुलपति जगदीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि कुछ सौ छात्रों ने जेएनयू आवास में तोड़फोड़ की है और मेरी पत्नी को घर के अंदर कैद कर लिया। वह घर पर अकेली थीं और घबराई हुई थीं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति जगदीश कुमार के आवास का सोमवार (25 मार्च) देर शाम कुछ ने घेराव किया। हालांकि छात्रों को उनके आवास के अंदर घुसने से पुलिस ने रोक दिया और उन्हें वापस जाने के लिए कहा। इस दौरान कुलपति जगदीश कुमार ने आरोप लगाया है कि छात्रों ने उनकी पत्नी को बंधक बना लिया।

कुलपति जगदीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि कुछ सौ छात्रों ने जेएनयू आवास में तोड़फोड़ की है और मेरी पत्नी को घर के अंदर कैद कर लिया। वह घर पर अकेली थीं और घबराई हुई थीं। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

जेएनयू के कुलपति ने कहा कि मुझे अपने घर के सामने 400-500 छात्रों के इकट्ठा होने के बारे में करीब छह बजे पता चला। उस समय मैं एक आधिकारिक बैठक में था। छात्रों ने गार्ड को धक्का दिया और गेट खोलकर घर में घुस गए। मेरी पत्नी उस समय अकेली थी। आप घर पर अकेली महिला की स्थिति की कल्पना कर सकते हैं जो 400-500 नारे लगाने वाले छात्रों से घिरी हो। वह लगभग 3 घंटे तक घर में ही कैद रही।

उन्होंने कहा कि हम छात्रों के अधिकारों का सम्मान करते हैं लेकिन गैरकानूनी साधनों का उपयोग करना और हिंसक तरीके से व्यवहार करना जेएनयू के छात्रों से अपेक्षित नहीं है। एक शिक्षक और जेएनयू का प्रमुख होने के नाते, मैं उन्हें माफ कर दूँगा। मुझे उम्मीद है कि वे खुद को सुधार लेंगे।वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि छात्रों ने आज जेएनयू के वीसी (कुलपति) के घर तक मार्च निकालने का आह्वान किया गया था। छात्र उनके घर पहुंचे और घुसने की कोशिश की। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। अब तक अधिकांश छात्र अपने छात्रावास में वापस चले गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल