लाइव न्यूज़ :

JNU के छात्रों ने लगाया पुलिस पर लाठियां बरसाने का आरोप, ट्विटर पर लोगों ने पूछा- अमित शाह क्या यही छात्रों के इलाज का तरीका है?

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 18, 2019 20:40 IST

विश्वविद्यालय के छात्र, छात्रावास शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ पिछले तीन सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अपनी मांगों की तरफ संसद का ध्यान आकृष्ट करने के लिए सड़क पर उतरे।

Open in App

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के हजारों छात्रों ने सोमवार (18 नवंबर) को संसद तक मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी देखी गई। छात्रों का आरोप है कि प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने लाठी भी चार्ज कर दिया। इस बीच ट्विटर पर जेएनयू के छात्रों पर की गई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर लोगों ने जमकर लताड़ लगाई है और ट्विटर के टॉप ट्रेंड में #EmergencyinJNU ट्रेंड करने लगा है।

एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया है, 'बीजेपी का लोकतंत्र। अभी जेएनयू में बीजेपी यही कोशिश कर रही है।' फातिमा ने ट्विट किया, शिक्षा हमारा अधिकार है, हमें सुनो! अमित शाह की दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्रों पर बढ़े शुल्क की रोलबैक की मांग के लिए बेरहमी से हमला किया। क्या यह छात्रों के इलाज का तरीका है? आपको बता दें कि जेएनयू के छात्रों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली की ट्रैफिक पर भी पड़ा है। जेएनयू के छात्र बड़ी संख्या में सोमवार सुबह संसद मार्च के लिए निकले। विश्वविद्यालय के छात्र, छात्रावास शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ पिछले तीन सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अपनी मांगों की तरफ संसद का ध्यान आकृष्ट करने के लिए सड़क पर उतरे।

छात्रों का कहना है कि जब तक सरकार शुल्क वृद्धि वापस नहीं ले लेती है तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। संसद की ओर से मार्च के दौरान कई छात्र अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के छात्र छात्रावास नियमावली के खिलाफ पिछले तीन सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। 

इस नियमावली में छात्रावास के शुल्क में वृद्धि, ड्रेस कोड और आने-जाने का समय तय करने के नियम वाले प्रावधान हैं। बता दें कि छात्रों के विरोध को देखते हुए पहले ही प्रशासन ने संसद के आसपास के क्षेत्रों में धार 144 लगा दी थी।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया