लाइव न्यूज़ :

JNU के रेक्टर बोले, नकाबपोशों द्वारा छात्रों पर हमला "सर्जिकल स्ट्राइक"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 11:34 IST

बीते रविवार को नकाबपोशों के हमले में दर्जनों छात्रों के घायल होने की घटना के बाद जेएनयू प्रशासन के बड़े अधिकारी ने इस घटना पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस घटना को "सर्जिकल स्ट्राइक" कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहापात्रा ने जेएनयू की घटना को एक तरह से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ हुए हमले की तरह बताया है। जेएनयू छात्रसंघ इस घटना के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को व्यापक रूप से दोषी ठहरा रहा है।

जेएनयू रेक्टर (प्रो-वाइस चांसलर) चिंतामणि महापात्रा ने रविवार को कैंपस में नकाबपोश गुंडों द्वारा की गई हिंसा को "सर्जिकल स्ट्राइक" कहा है। इस विवादित बयान के माध्यम से महापात्रा ने जेएनयू की घटना को एक तरह से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ हुए हमले की तरह बताया है। हालांकि, महापात्रा ने कहा कि हमलावर ज्यादातर बाहरी थे।

बता दें कि नकाबपोशों के हमले में दर्जनों घायल हो गए। सशस्त्र हमलावरों ने  रविवार रात परिसर के अंदर भगदड़ करते हुए वहां मौजूद शिक्षकों और छात्रों को निशाना बनाया।

इंडिया टुडे रिपोर्ट की मानें तो एक तरफ जहां जेएनयू छात्रसंघ इस घटना के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को व्यापक रूप से दोषी ठहरा रहा है। वहीं, एबीवीपी संगठन वीडियो व ट्वीट करके इस घटना के लिए वामपंथी छात्र समूहों पर उंगली उठा रहा है।

इसके अलावा, वामपंथी छात्र संगठनों ने जेएनयू की घटना के लिए एबीवीपी जिम्मेदार बताते हुए उसे "आतंकवादी संगठन" कहा है।

दिल्ली पुलिस अब नकाबपोश हमलावरों को ट्रैक करने के लिए चेहरे की पहचान करने वाले सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रही है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस हिंसा के लिए ज़िम्मेदारी ले रहे हिंदू समूह के दावे की भी जांच कर रहा है।

वहीं, जेएनयू के वाइस-चांसलर, एम जगदीश कुमार के इस्तीफे के लिए छात्र आंदोलन कर रहे हैं। हालांकि, जगदीश कुमार ने रविवार की घटना को  "दर्दनाक" कहा था। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया