लाइव न्यूज़ :

JNU Protest: संसद से पहले पुलिस ने रोका छात्रों का काफिला, हिरासत में कई प्रदर्शनकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2019 13:31 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रावास शुल्क वृद्धि को पूरी तरह से वापस लेने की मांग के साथ विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर से संसद भवन की ओर मार्च शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वविद्यालय के छात्र छात्रावास नियमावली के खिलाफ पिछले तीन सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं।इस नियमावली में छात्रावास के शुल्क में वृद्धि, ड्रेस कोड और आने-जाने के समय तय करने के नियम वाले प्रावधान हैं।

फीस बढ़ोतरी को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के संसद तक निकाले जाने वाले मार्च को फिलहाल पुलिस ने रोक दिया है। ताजा मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक दिल्ली पुलिस ने छात्रों की रैली बेर सराय में रोक दिया है। इस बीच छात्रों और पुलिस के बीच झड़प की भी खबरें आ रही हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने कई छात्रों तो हिरासत में लिया है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित 200 से 250 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि छात्रों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने संसद के आस-पास धारा 144 लगा दी है। छात्र संघ सोमवार को जेएनयू से संसद की ओर मार्च करेगा। संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हुआ है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रावास शुल्क वृद्धि को पूरी तरह से वापस लेने की मांग के साथ विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर से संसद भवन की ओर मार्च शुरू किया। विश्वविद्यालय के छात्र छात्रावास नियमावली के खिलाफ पिछले तीन सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस नियमावली में छात्रावास के शुल्क में वृद्धि, ड्रेस कोड और आने-जाने के समय तय करने के नियम वाले प्रावधान हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस कर्मी मार्च के दौरान छात्रों के साथ चल रहे हैं। शुरुआत में विश्वविद्यालय परिसर के बाहर से अवरोधक हटाए गए और छात्रों को मार्च करने की इजाजत दी गई। पुलिस ने बाद में मार्च को विश्वविद्यालय द्वार के 500 मीटर के भीतर रोक दिया। यह मार्च संसद सत्र के पहले दिन हो रहा है। पुलिस ने बताया कि विश्वविद्यालय के बाहर पुलिस की 10 कंपनियां तैनात हैं और प्रत्येक कंपनी में 70-80 पुलिसकर्मी हैं। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीसंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया