लाइव न्यूज़ :

जेएनयू के प्राध्यापक की कोविड-19 से मौत

By भाषा | Updated: May 20, 2021 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विजेता प्रोफेसर दीपक गौड़ का बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन हो गया ।

वह 48 साल के थे ।

गौड़ स्कूल आफ बायोटेक्नोलॉजी (एसबीटी) के संकाय सदस्य थे और अभी प्रतिनियुक्ति पर अंतरराष्ट्रीय एड्स टीका संस्थान (आईएवीआई) में तैनात थे ।

एसबीटी के कुल सचिव प्रोफेसर पवन धर ने बताया कि वह उन्हें पिछले छह साल से जानते थे और उन्होंने दिवंगत प्राध्यापक को सबसे बेहतर संकाय सदस्यों में से एक के तौर पर याद किया ।

धर ने याद करते हुये कहा, ''मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हम उनके बारे में अतीत की तरह बात कर रहे हैं । इस महीने की शुरूआत में मैने उनसे बातचीत की थी जब हमें हमारे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उनके संक्रमित होने की सूचना मिली थीा । जब मैने उसने बातचीत की थी तब वह सहज थे । उन्होंने कहा था कि 'सबकुछ ठीक है' आप चिंता मत कीजिये । वह बड़े विश्वास के साथ बातचीत कर रहे थे ।''

गौड़ के परिवार में पत्नी रितु गौड़ के अलावा दो बेटे हैं । रितु गौड़ दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय में संकाय सदस्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे