लाइव न्यूज़ :

जेएनयू ने सख्त कोविड-19 दिशा-निर्देश जारी किए, क्रीड़ांगन तत्काल प्रभाव से बंद होगा

By भाषा | Updated: April 17, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर परिसर के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए।

विश्वविद्यालय ने एक परिपत्र में कहा कि क्रीड़ांगन (स्टेडियम) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है और योग संबंधी गतिविधियों को भी स्थगित किया गया है। इसमें कहा गया कि ऑनलाइन तरीके से योग जैसी गतिविधियां जारी रखी जा सकती हैं।

इसमें कहा गया है कि परिसर में कैंटीन और खान-पान केंद्र भी तत्काल प्रभाव से बंद होंगे।

इसमें कहा गया है, “अरावली अतिथि गृह कैंटीन के साथ ही अन्य कैंटीन/खान-पान केंद्रों में खाने की सुविधा भी बंद होगी और सिर्फ होम डिलीवरी तथा खाना पैक कराकर ले जाने की इजाजत होगी।”

विद्यालयों, विशेष केंद्रों और रिहायशी क्षेत्रों की कैंटीन और ढांबों का संचालन भी सिर्फ खाना पैक कराकर ले जाने या होम डिलीवरी के लिए होगा।

परिपत्र में कहा गया है कि छात्रावास में रहने वाले छात्र अन्य छात्रावासों में या परिसर से बाहर अथवा विद्यालयों/केंद्रों में तब तक न जाएं जब तक कि यह अत्यावश्यक न हो।

परिसर के अंदर और बाहर अनावश्यक आवाजाही से बचने के लिए भी कहा गया है।

वहीं, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने कोविड के बढ़ते मामलों के चलते छात्रों को परिसर छोड़ने की विवि प्रशासन की “सलाह” पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि प्रशासन इस महामारी से निपटने के लिए छात्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम रहा है।

जेएनयू ने शुक्रवार को छात्रावास में रहनेवालों को सलाह दी थी कि संभव हो तो उन्हें अपने मूल निवास लौट जाना चाहिए।

आइसा ने एक बयान में कहा कि जेएनयू प्रशासन ने महामारी से निपटने के लिए जेएनयू छात्र संघ और आइसा द्वारा बार-बार दिए गए सुझावों पर कदम नहीं उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू