लाइव न्यूज़ :

जेएनयू ने शोधपत्र जमा करने की समयसीमा बढ़ाई

By भाषा | Updated: April 15, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने बृहस्पतिवार को एम फिल, एमटेक और पीएचडी विद्यार्थियों द्वारा शोधपत्र जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाने की घोषणा की।

विश्वविद्यालय ने पिछले साल दिसंबर में शोधार्थियों को शोध पत्र जमा करने की अवधि में छह महीने का विस्तार दिया था जो 30 जून 2021 को समाप्त हो रही थी।

जेएनयू ने नौ अप्रैल को एक परिपत्र जारी कर घोषणा की कि एमफिल, एमटेक और पीएचडी विद्यार्थी अब इस साल के 31 दिसंबर तक अंतिम शोधपत्र जमा कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय ने ‘शोधपत्र को प्रकाशित करने और दो सम्मेलनों में प्रस्तुति देने संबंधी प्रमाण (जो भी लागू हो) देने की मियाद भी छह महीने बढ़ा दी है।

हालांकि, एमफिल/पीएचडी छात्रवृत्ति की अवधि पुरानी ही रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह