लाइव न्यूज़ :

इस महीने के अंत में होगा जेएनयू का दीक्षांत समारोह

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) का दीक्षांत समारोह इस महीने के अंत में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार ने सोमवार को दी।

फेसबुक पर लाइव सत्र के दौरान कुमार और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों के तमाम सवालों का जवाब दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति से लेकर छात्रावास आवंटित करने, ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने और छात्रावासों की मरम्मत सहित तमाम सवाल पूछे।

ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने के सवाल पर कुमार ने कहा,‘‘ कई लोग कह सकते हैं कि स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं लेकिन स्कूल और विश्वविद्यालय में अंतर है। हमारे विश्वविद्यालय में पूरे देश से विद्यार्थी आते हैं और उनमें से कई उन इलाकों में हो सकते हैं जहां पर कोविड-19 का प्रकोप अब भी है। स्कूलों में विद्यार्थी नजदीक के ही होते हैं और अधिकतर एक ही इलाके से आते हैं। इस बात की सलाह नहीं दी जा सकती कि बड़ी संख्या में लोग परिसर में रहे और संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो।’’

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय सितंबर के अंत में दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा और इसकी अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित